Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वक्फ बिल को लेकर लोकसभा में आमने-सामने हुए अखिलेश-शाह, गृहमंत्री ने कसा तंज तो सपा प्रमुख ने जोड़ लिए हाथ

    Updated: Wed, 02 Apr 2025 04:32 PM (IST)

    लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश होने पर हंगामा हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सपा पर पलटवार किया। विधेयक को मुस्लिमों के हित में सु ...और पढ़ें

    बाएं से गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। वीडियो ग्रैब
    बाएं से गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का बिल पास
    2. बिल पास को लेकर विपक्ष ने किया जमकर विरोध

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश हो गया है। इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सपा पर पलटवार किया। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश करते हुए लोगों के जवाब दिए। भाजपा सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध में उतरा है।

    विधेयक पेश करते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा कि बीजेपी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई। इस पर अमित शाह ने कहा कि सभी पार्टियों को अपने परिवारों से अध्यक्ष चुनना है। कांग्रेस के जमाने में कमेटियां होती थीं, जो ठप्पा लगाती थीं। हमारी कमेटियां लोकतांत्रिक कमेटी है। इस पर अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए।

    अमित शाह ने ली चुटकी

    अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुकाबला चल रहा है। सबसे खराब हिंदू कौन है? भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, ये फैसला पार्टी नहीं कर पा रही है। अखिलेश का बयान सुनते ही अमित शाह उठे और करारा जवाब दिया।

    इसे भी पढ़ें- Waqf Bill: 'मुसलमानों की बात नहीं सुन रही है BJP सरकार', वक्फ बिल को लेकर केंद्र पर अखिलेश का तंज

    गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। वीडियो ग्रैब


    अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी ये कोई पांच लोगों की पार्टी नहीं है। ये करोड़ों लोगों की पार्टी है, इसलिए अध्यक्ष का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है। अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जाइए आप 25 साल तक सपा के अध्यक्ष बने रहेंगे।

    खबरें और भी

    बिल के विरोध में अखिलेश यादव ने कहा कि यह बिल नाकामियों का बिल है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी का भी फैसला लिया था लेकिन आज भी कितनी जगहों से नोट निकल रहे हैं। नाकामी किसानों को लेकर भी है। महंगाई को लेकर भी है। क्या गंगा साफ हो गई? क्या स्मार्ट सिटी बन गई? इस बार नाकामी का पर्दा वक्फ बिल बना है, जिसके लिए फैसला होना है उनकी बात को अहमियत नहीं दी गई। कहा कि बीजेपी जब भी कोई नया बिल लाती है तो वो अपनी नाकामी छिपाती है।

    इसे भी पढ़ें- '...तो वक्फ की संपत्ति होता संसद भवन', किरेन रिजिजू ने बताई Waqf Amendment Bill लाने की वजह

    किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों को घेरा

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिल में पहले भी संशोधन की कोशिश हुई, 2013 में वक्फ बोर्ड के नियमों में बदलाव हुआ, एक कानून दूसरे कानून से ऊपर नहीं हो सकता।

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुझे न केवल उम्मीद है, बल्कि मुझे पूरा यकीन है कि इस विधेयक का विरोध करने वालों के दिलों में भी बदलाव आएगा। हर कोई सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इस विधेयक का समर्थन करेगा।