विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: यूपी में कोहरे का कहर, लखनऊ समेत कई ज‍िलों में होगी बार‍िश; IMD ने मौसम को लेकर दी चेतावनी

Published: Fri, 31 Jan 2025 07:16 AM (IST)

गुरुवार को लखनऊ का मौसम साफ था। तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ...और पढ़ें

यूपी में कोहरे के कहर से कांपे लोग।
यूपी में कोहरे के कहर से कांपे लोग।

 ड‍िज‍िटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। यूपी के मौसम में लगातार पर‍िवर्तन देखने को म‍िल रहा है। इन द‍िनों द‍िन में धपू ख‍िल रही है ज‍िससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा छा रहा है ज‍िससे तापमान में भी ग‍िरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई।

गुरुवार को लखनऊ का मौसम साफ था। तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है क‍ि शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। दिन में हवाओं का असर भी बना रहेगा। ज‍िससे हल्‍की ठंड का एहसास होगा।

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी

आपको बता दें क‍ि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर द‍िखने वाला है। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक, एक से दो द‍िन में मौसम में बदलाव देखने को म‍िलेगा। यूपी के कई ज‍िलों में बार‍िश होगी। बारिश के दौरान तापमान में भ्‍राी कमी नजर आएगी। ज‍िससे ठंड बढ़ सकती है।

बार‍िश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की मानें तो उत्‍तर प्रदेश में तीन फरवरी से बारिश का स‍िलस‍िला शुरू हो सकता है। वहीं पांच फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश काे लेकर मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी क‍िया है। आज गोरखपुर, संतकबीरनगर, स‍िद्धार्थनगर, बरेली, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्‍या, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत कई ज‍िलों में अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं।

आने वाले द‍िनों में बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया क‍ि आने वाले दिनों में लगातार न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन में हल्के से मध्य कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। वहीं एक फरवरी से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे सहारनपुर सहित तराई क्षेत्रों में बार‍िश होगी। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को म‍िलेगा।

सबसे ठंडा रहा अयोध्‍या

गुरुवार को अयोध्या में सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज क‍िया गया। वहीं कानपुर शहर में 6.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, शाहजहांपुर में 7 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, प्रयागराज में 7.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस तो मेरठ में 7.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस न्यूनतम तापमान दर्ज क‍िया गया है।

सेहत का रखें पूरा ख्याल

डॉक्‍टरों ने इस मौसम में सेहत का पूरा ध्‍यान रखने की सलाह दी है। बूढ़े और बच्‍चों को गर्म कपड़े पहनाए रखने की अपील की गई है। वहीं नगर न‍िगम व‍िभ‍िन्‍न जगहों पर अलाव जलवा रहा है। बेसहारों के ल‍िए रैन बसेरे बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में फ‍िर बदलेगा मौसम, एक‍ फरवरी से होगी झमाझम बार‍िश, यहां जानें आज का हाल

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: एक और पश्चिमी विक्षाेभ से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।