उत्तर प्रदेश में महिला PCS अधिकारी ने छोड़ी सरकारी नौकरी, राजनीति के मैदान में उतर सकती हैं अनुपमा राग
PCS Officer Anupama Raag VRS: अनुपमा की मां सुशीला सरोज वर्ष 2004 में मोहनलालगंज से लोकसभा का चुनाव जीती थीं ...और पढ़ें
HighLights
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी हैं अनुपमा राग
अनुपमा के पिता पूर्व आईपीएस अधिकारी और मां सुशीला सरोज सपा से रही हैं सांसद
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। PCS Officer Anupama Raag: महिला आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी कमिश्नर (GST) के पद पर तैनात रहीं पीसीएस अधिकारी अनुपमा राग का सरकारी नौकरी से मन भर गया है। उन्होंने अपने पद और नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी अनुपमा राग की मां सुशीला सरोज लखनऊ में मोहनलालगंज से लोकसभा की सदस्य रही हैं और अनुराग भी लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा चुके हैं। माना जा रहा है कि अनुपमा राग भी इसी परिपाटी को आगे बढ़ाएंगी। अनुपमा राग के सीतापुर की सिधौली सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। अनुपमा राग पेशे से सिंगर भी हैं।
अनुपमा राग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में नए संकल्प के साथ नया सफर शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात तो नहीं की लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस्तीफे ने चुनाव लड़ने की अटकलों को हवा दे दी।
अनुपमा की मां सुशीला सरोज वर्ष 2004 में मोहनलालगंज से लोकसभा का चुनाव जीती थीं और मुलायम सिंह यादव सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। अनुपमा के पिता राम प्रकाश (आरपी) सरोज 1964 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट
अनुपमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है कि एक नई शुरुआत… एक नए संकल्प के साथ। प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन की ओर मेरा यह कदम केवल एक नई भूमिका नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को एक नए रूप में निभाने का संकल्प है। मेरा विश्वास है कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि भागीदारी और सार्थक प्रयासों से आता है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के साथ आज इस नई यात्रा की शुरुआत कर रही हूँ।
आपकी अपनी,
अनुपमा सरोज सिंह।
एक नई शुरुआत… एक नए संकल्प के साथ! 🌿 प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन की ओर मेरा यह कदम केवल एक नई भूमिका नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को एक नए रूप में निभाने का संकल्प है। मेरा विश्वास है कि बदलाव केवल विचारों से नहीं, बल्कि भागीदारी और सार्थक प्रयासों से आता है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के साथ आज इस नई यात्रा की शुरुआत कर रही हूँ। आपकी अपनी, अनुपमा सरोज सिंह
— Anupama Raag (@anupamaraag1) November 4, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।