Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा: भूपेन्द्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को मिला खाद्य-रसद

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:16 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे विस्तार के बाद नए और प्रोन्नत मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। इसमें भूपेंद्र चौधरी को सूक् ...और पढ़ें

    भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई तो मनोज पांडेय को मिला खाद्य एवं रसद विभाग।

    भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई तो मनोज पांडेय को मिला खाद्य एवं रसद विभाग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे विस्तार के आठवें दिन छह नये और दो प्रोन्नत राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया।

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट फिर खुलकर भाजपा की पक्षधरता करने वाले मनोज पांडेय को खाद्य रसद और नागरिक आपूर्ति जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया है। इसी महकमे के जरिये सरकार की मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना संचालित होती है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा कर वापस सरकार में मंत्री के रूप में लौटे भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है, यह भी सरकार की प्राथमिकता वाला विभाग है। एक जिला, एक उत्पाद ( ओडीओपी) योजना इसी महकमे से संचालित होती है।

    राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में प्रोन्नत अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा गया है। राज्य मंत्री से प्रोन्नत होकर स्वतंत्र प्रभार पाने वाले सोमेन्द्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का दायित्व दिया गया है।

    राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग दिया गया है। राज्य मंत्री सुरेन्द्र दलेर को राजस्व और हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

    इस बंटवारे के बाद योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान का कद कम हो गया है। उनसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग वापस ले लिया गया है। अब उनके पास खादी, रेशम, हथकरघा उद्योग ही रह गया है। ध्यान रहे, योगी आतित्यनाथ सरकार का दूसरा विस्तार 10 मई को हुआ था।

    खबरें और भी

    जिसके बाद विभागों के बंटवारों को लेकर जैसे जैसे समय बढ़ता गया ढेरों कयास लगते गये। रविवार की देर शाम विभागों का बंटवारा किया गया तो उस पर समीकरणों की छाप साफ नजर आई।

    यह भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल के 8 नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, किसे मिली क्या जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट