Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी मंत्रिमंडल में जल्द नजर आएंगे नए चेहरे, इस द‍िन हो सकती है घोषणा; एक-दो नामों को हटाने की चर्चा

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 09:06 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आवास पर कोर कमेटी की बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर सहमति बनी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में लंबे समय से चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा ने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर कसरत तेज कर दिया है। उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में भी बदलाव के बादल उमड़ घुमड़ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवास पर कोर कमेटी की देर तक चली बैठक को लेकर माना जा रहा है कि मंत्रियों के नामों पर अंतिम सहमति बनाई गई है। प्रदेश इकाई पहले ही संकेत कर चुका है कि मंत्रिमंडल में एक ब्राहृमण और एक अनुसूचित चेहरे को स्थान मिलना तय है। पश्चिम एवं कानपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, जबकि जातीय समीकरण को बिना छेड़े एक-दो चेहरों को बदलने की भी चर्चा है। रविवार को मंत्रिमंडल में नए चेहरों की घोषणा हो सकती है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर दोपहर बाद आयोजित दो बैठकों में पिछले दिनों छह क्षेत्रों में आयोजित की गईं समन्वय बैठकों से उभरे विषय भी चर्चा में आए। मंत्रिमंडल में नए नामों को रखने, कुछ पुराने चेहरों को दूसरा दायित्व देने, क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरण संतुलित रखने समेत कई विषयों पर बातचीत हुई।

    प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मार्च माह तक संगठन, निगम, आयोग एवं बोर्ड में रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही आने वाले दिनों में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव पर भी मंथन किया गया है।

    खबरें और भी

    माना जा रहा है कि विश्व संवाद केंद्र पर शुक्रवार को आयोजित समन्वय बैठक में ऐसे कई विषयों पर चर्चा हुई है। इसमें राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, दोनों क्षेत्र प्रचारक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल हुए। पिछले दिनों का राजनीतिक वातावरण देखें तो सवर्ण और पिछड़ा दोनों वर्गों से जुड़े संगठनों ने प्रदेश स्तर पर बैठक कर सरकार में जातीय प्रतिनिधित्व बढ़ाने की कसरत की।

    पार्टी ने नगरीय निकायों में सभासदों की नियुक्ति में ब्राहृमणों का बड़ी संख्या में समायोजन किया। टीम योगी में एक ब्राहृमण, एक दलित, दो ओबीसी एवं पश्चिम से एक-एक जाट और गुर्जर चेहरे को शामिल करने की संभावनाएं बढ़ी हैं। योगी सरकार केे मंत्रिमंडल में 54 सदस्य हैं, जबकि नियमानुसार यह संख्या 60 तक बढ़ाई जा सकती है। टीम में 21 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं 19 राज्यमंत्री हैं। छह नए सदस्य शामिल किए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी की अध्यक्षता में 23 मार्च को होगी कैबिनेट की बैठक, सामाजिक पेंशन बढ़ाने को मिल सकती है स्वीकृति