Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी सरकार के 9 साल में हर 12वें द‍िन एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 289 का खात्‍मा; टॉप पर वेस्‍ट यूपी का ये ज‍िला

    Updated: Thu, 21 May 2026 06:29 PM (IST)

    UP Police Encounter News: योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यूपी पुलिस ने 289 अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है, जबकि 34,253 को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

    तस्‍वीर एआई से बनाई गई है।

    HighLights

    1. 9 साल में 289 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए।

    2. मेरठ जोन में सर्वाधिक 97 अपराधी ढेर हुए।

    3. पुलिस ने 34,253 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। अगले साल 2027 में व‍िधानसभा चुनाव हैं और यूपी की जनता एक बार फ‍िर अपना फैसला सुनाएगी। जनता का फैसला क्‍या होगा? ये तो चुनाव के पर‍िणाम बताएंगे, लेक‍िन हम आपको योगी सरकार के इन 9 सालों में प्रदेश में क‍ितने एनकाउंटर हुए? क‍ितने बदमाशों का खात्‍मा हुआ? कि‍तने घायल हुए और क‍िस ज‍िले में सबसे ज्‍यादा एनकाउंटर हुए? इसके बारे में बताएंगे। जानते हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के इन 9 साल में कैसे यूपी पुल‍िस बदमाशों पर कहर बनकर टूटी है।


    पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस ने नौ सालों में 289 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। यानी लगभग हर 11 से 12 दिन में एक बदमाश मारा गया। इन दौरान 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। नौ सालों में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ जोन में दर्ज की गईं हैं।

    क‍िस ज‍िले में क‍ितने अपराधी एनकाउंटर में हुए ढेर?

    मेरठ जोन की पुलिस ने पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक 97 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है।
    वाराणसी जोन में 29 अपराधियों को ढेर किया गया।
    पुलिस कमिश्नरेट में गाजियाबाद सबसे आगे रहा है। गाजियाबाद में 18 अपराधी मारे गए हैं।

    4,813 मुठभेड़ में 8,921 अपराधी दबोचे गए

    • मेरठ जोन में हुई 4,813 मुठभेड़ में 8,921 अपराधी दबोचे गए, जबकि 3,513 अपराधी घायल हुए।
    • वहीं अपराधियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 477 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दो पुलिसकर्मी बलिदानी हो गए।
    • वहीं पुलिस मुठभेड़ के मामले में वाराणसी जोन दूसरे स्थान पर रहा है।
    • वाराणसी जोन में 1,292 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,426 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

    मुठभेड़ के मामले में आगरा जोन तीसरे स्थान पर

     

    खबरें और भी

    • इस दौरान 907 अपराधी और 104 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं अपराधियों के साथ मुठभेड़ के मामले में आगरा जोन तीसरे स्थान पर है।
    • आगरा में 2,494 मुठभेड़ में 5,845 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 968 अपराधी घायल हुए जबकि 24 अपराध मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 62 पुलिसकर्मी घायल हुए।
    • पुलिस कमिश्नरेट में कानपुर जोन में 791 मुठभेड़ में 12, लखनऊ कमिश्नरेट में 147 मुठभेड़ में 12 और प्रयागराज में 643 मुठभेड़ों में 11 अपराधियों को मारा गया।