यूपी के 42 स्मारकों के संरक्षण पर 20.70 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, चमकाए जाएंगे 25 जिलों के ऐतिहासिक धरोहर
उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जिलों में 42 ऐतिहासिक स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति दी है। ...और पढ़ें

HighLights
25 जिलों के 42 स्मारकों के संरक्षण को मंजूरी।
20.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई।
राज्य पुरातत्व विभाग ने 275 स्मारक संरक्षित किए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति दी है। इस राशि से 25 जिलों के 42 स्मारकों व पुरास्थलों पर संरक्षण कार्य कराए जाएंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग अब तक 275 स्मारकों को संरक्षित घोषित कर चुका है, जबकि 40 अन्य स्थलों को संरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में ये नाम हैं शामिल
वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना के तहत चित्रकूट का सोमनाथ मंदिर, अयोध्या का गुप्तारघाट मंदिर, आगरा का गांधी स्मारक, झांसी का रानी महल, ललितपुर के देवगढ़ स्थित गुप्तकालीन गुफा मंदिर, वाराणसी के पांचों शिवाला, मीरजापुर का घंटाघर, प्रयागराज का रानी का तालाब, लखनऊ का नटवाडीह टीला आदि स्थल शामिल हैं।
वहीं, सुलतानपुर के इटिहवा टीला, सीतापुर के मड़वाडीह टीला और संतकबीरनगर के लहुरादेवा पुरास्थल की चहारदीवारी भी बनाई जाएगी, इसके लिए आठ करोड़ रुपये का अलग से प्रविधान किया गया है।