Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर 25 लाख की अफीम बरामद, तस्कर फरार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:38 PM (IST)

    भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी क्षेत्र में 5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 ल ...और पढ़ें

    प्लास्टिक के पैकेट में बरामद अफीम। सौ. पुलिस विभाग

    प्लास्टिक के पैकेट में बरामद अफीम। सौ. पुलिस विभाग

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर 5 किलो अफीम बरामद।

    2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपये।

    3. एसएसबी-पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

    संवादसूत्र, ठूठीबारी, (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार सुबह एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द के पास करीब पांच किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की।

    बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। तस्कर जवानों को देखकर झोला छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम लक्ष्मीपुर खुर्द क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी।

    इसी दौरान स्कूटी से आ रहा एक संदिग्ध युवक सुरक्षा बलों को देखकर घबरा गया और अपनी पास रखा झोला फेंककर सीमा की ओर भाग निकला। जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह सीमा पार कर फरार होने में सफल रहा।

    इसके बाद सुरक्षा बलों ने झोले की तलाशी ली, जिसमें पांच पैकेट मिले। जांच करने पर सभी पैकेटों में अवैध अफीम पाई गई। बरामदगी के बाद अफीम को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। संयुक्त अभियान के दौरान शीतलपुर बीओपी प्रभारी शिवपूजन कुमार, लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी मनीष तिवारी तथा एसएसबी और पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में ASI की पहल से जगी उम्मीद, विश्व फलक पर चमकेगा रामग्राम

    शीतलपुर बीओपी प्रभारी ने बताया कि संयुक्त गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति सुरक्षा बलों को देखकर झोला छोड़ कर नेपाल की ओर भाग गया। झोले से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए ठूठीबारी पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया है।