आधार कार्ड से नेपाल जाने पर लगी रोक, सिर्फ यूपी के सोनौली बॉर्डर से पहले की तरह मिल रही एंट्री
गौरीफंटा सीमा पर आधार कार्ड से नेपाल प्रवेश पर रोक लगने के बाद सोनौली सीमा पर यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ...और पढ़ें

नेपाल के बेलहिया का मुख्यद्वार
HighLights
गौरीफंटा सीमा पर आधार कार्ड से नेपाल प्रवेश प्रतिबंधित।
सोनौली सीमा पर आधार कार्ड से नेपाल यात्रा जारी।
एसपी रूपंदेही ने आधार कार्ड की वैधता की पुष्टि की।
संवाद सूत्र, महराजगंज। नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए गौरीफंटा सीमा पर आधारकार्ड को अकेले वैध दस्तावेज नहीं मानने की व्यवस्था लागू किए जाने के बाद सोनौली सीमा पर भी यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि सोनौली सीमा पर यह व्यवस्था लागू नहीं है। यहां भारतीय नागरिक पूर्व की व्यवस्था के तहत नेपाल आ-जा रहे हैं।
गौरीफंटा सीमा पर शुक्रवार से केवल आधार कार्ड लेकर नेपाल जाने वाले यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया गया। यात्रियों से पासपोर्ट, भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र अथवा भारतीय दूतावास से जारी वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। दस्तावेज नहीं होने पर कई यात्रियों को सीमा से वापस लौटाया गया।
सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को वैध दस्तावेज रखने की जानकारी दी
गौरीफंटा सीमा पर सख्ती की खबर के बाद सोनौली सीमा पर भी यात्रियों के बीच आधार कार्ड को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। सोनौली में फिलहाल गौरीफंटा जैसा नया प्रतिबंध लागू नहीं किया गया है। इसलिए केवल गौरीफंटा में लागू व्यवस्था को सोनौली सहित सभी भारत-नेपाल सीमाओं पर लागू मानना सही नहीं होगा।
उपलब्ध रिपोर्टों में भी मौजूदा सख्ती को विशेष रूप से गौरीफंटा सीमा से जुड़ा बताया गया है। गौरीफंटा सीमा पर दस्तावेज जांच सख्त होने से यात्रियों की भीड़ और लंबी कतार की स्थिति बनी। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को वैध दस्तावेज साथ रखने की जानकारी दी।
खबरें और भी
वहीं सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के बीच भी दिनभर इस नए नियम को लेकर चर्चा होती रही। एसपी रूपंदेही जनक बहादुर शाही ने बताया कि भारत से नेपाल प्रवेश आधारकार्ड पर भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में दागी पुलिसकर्मियों की सूची जारी होते ही मचा बवाल, आधे घंटे में हुई डिलीट