Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में दागी पुलिसकर्मियों की सूची जारी होते ही मचा बवाल, आधे घंटे में हुई डिलीट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM (IST)

    महराजगंज में 85 दागी पुलिसकर्मियों की लाइन हाजिर सूची जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया, लेकिन आधे घंटे बाद इसे डिलीट कर दिया गया। गोरखपुर घटना के ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. महराजगंज में 85 पुलिसकर्मियों की लाइन हाजिर सूची जारी हुई।

    2. जारी होने के आधे घंटे बाद सूची डिलीट कर दी गई।

    3. संशोधित सूची जल्द ही दोबारा जारी की जाएगी।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। दागी पुलिस कर्मियों की सूची जारी होते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। हालांकि आधे घंटे बाद सूची पुलिस मीडिया ग्रुप से डिलीट कर दी गई। पुन: सूची जारी करने के लिए नए सिरे से सूची तैयार हो रही है। पुरानी सूची में सात दारोगा सहित 85 पुलिस कर्मी शामिल थे।

    गोरखपुर में पुलिस कर्मी द्वारा 10 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला तूल पकड़ने के बाद महराजगंज जिले में भी दागी पुलिस कर्मियों की खोज शुरू हो गई है। जिले में 85 पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर शुक्रवार की रात 8.10 बजे उनके लाइन हाजिर की सूची पुलिस मीडिया ग्रुप पर जारी कर दी गई।

    यह भी पढ़ें- नेपाल में 321 रोहिंग्या शरणार्थी लापता भारत के लिए खतरा बनी खुली सीमा, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

    सूची जारी होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। देखते-देखते ही सूची इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों पर प्रसारित कर दी गई। लेकिन बाद में सूची संशोधन की बात कर उसे डिलीट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुन: संशोधित सूची जारी की जाएगी।