Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में जयमाला के दौरान फोटो विवाद में दूल्हे के भाई की हत्या, छह घायल

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 10:18 AM (GMT+05:30)

    जयमाला के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर वर-वधू पक्ष में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। जयमाला के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर वर-वधू पक्ष भिड़ गए। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दूल्हे के भाई सहित छह लोगों को चोटें आईं। दूल्हे के भाई की हालत गंभीर देख उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इससे आक्रोशित स्वजन ने दूल्हन के घर के सामने की सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।

    दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति घायल हो गए

    रविवार की रात चड़लहा के दीपेंद्र की बरात सोनौली कोतवाली के कैथवलिया उर्फ बरगदही में आई थी। जयमाला के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर वर और कन्या पक्ष में कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इस घटना में कन्या पक्ष से दीनानाथ प्रजापति, रामजन, नोहर व लाल साहेब और वर पक्ष से मनोज प्रजापति व दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति घायल हो गए।

    फोटो खिंचाने को लेकर हुआ विवाद

    विनोद प्रजापति को गंभीर चोट आई थी। उन्हें पहले नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वजन के अनुसार, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पंजाब में सिलाई का काम करने वाले विनोद प्रजापति छोटे भाई दीपेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए करीब चार महीने घर लौटे थे। यहां आने के बाद वह आनलाइन शापिंग एप के लिए डिलीवरी का कार्य कर रहे थे।

    आरोपित गिरफ्तार, पांच घायल अस्पताल में भर्ती

    विनोद की मृत्यु के बाद सोमवार सुबह कन्या पक्ष के घर के सामने शव रखकर स्वजन के हंगामे की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक आरोपित शंभू प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जयन्त चौधरी की नई सोशल इंजीनियरिंग: यूपी-उत्तराखंड चुनावों में रालोद का जातीय समीकरण, दो मई को हरिद्वार में जनसभा