Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी डॉल्फिन, वन विभाग करेगा राप्ती नदी में रेस्क्यू

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 09:01 AM (IST)

    महराजगंज की देवरिया शाखा नहर में एक डॉल्फिन मछुआरों के जाल में फंस गई, जिसे उन्होंने सुरक्षित वापस पानी में छोड़ दिया। वन विभाग अब टर्टल सर्वाइवल एलाय ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डॉल्फिन महराजगंज की देवरिया शाखा नहर में फंसी।

    2. मछुआरों ने जाल से निकालकर सुरक्षित पानी में छोड़ा।

    3. वन विभाग डॉल्फिन को राप्ती नदी में छोड़ेगा।

    संवाद सूत्र, भिटौली, (महराजगंज)। देवरिया शाखा नहर में अहिरौली गांव के पास शनिवार को एक डाॅल्फिन मछुआरों के जाल में फंस गई। इसकी जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों में कौतूहल फैल गया। मछुआरों ने समझदारी दिखाते हुए डाल्फिन को बिना किसी नुकसान के जाल से निकालकर दोबारा नहर में छोड़ दिया।

    इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। देर सायं डीएफओ निरंजन सुर्वे ने निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वन विभाग ने इस डाॅल्फिन को सुरक्षित निकालर राप्ती नदी में छोड़ने का निर्णय लिया। रविवार को टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) टीम निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाएगी।

    शनिवार की दोपहर एक बजे मछुआरे नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए थे, तभी अचानक एक डाल्फिन जाल में फंस गई। मछुआरे पहले तो हैरान रह गए, लेकिन बाद में उन्होंने सावधानीपूर्वक डाल्फिन को जाल से निकालकर वापस पानी में छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर 25 लाख की अफीम बरामद, तस्कर फरार

    डॉल्फिन ने नहर में पहुंचते ही तैरना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि डाल्फिन कम पानी वाले क्षेत्र में आ गई है। उसे रेस्कयू कर राप्ती नदी में छोड़ने का निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी