Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: इधर पाकिस्तान में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, उधर नेपाल सीमा पर भी बढ़ी चौकसी; हाई अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 07 May 2025 12:18 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चौकसी बरत रही हैं और ...और पढ़ें

    सोनौली सीमा पर वाहनों की जांच करते एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम। जागरण
    सोनौली सीमा पर वाहनों की जांच करते एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम। जागरण

    HighLights

    1. नेपाल से भारत आने वालों की हो रही सघन जांच
    2. सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई गश्त

    जागरण संवाददाता, सोनौली (महराजगंज)। Operation Sindoor: जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां खुली सीमा के मुख्य व पगडंडी पर चौकस हैं। सरहद आर-पार करने वालों की सघन जांच की जा रही है। सोनौली सीमा पर किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए एसएसबी की 22 वीं बटालियन व पुलिस के जवान संयुक्त रूप से लोगों की जांच कर रहे हैं।

    नेपाल से भारत प्रवेश करने वाले सभी वाहनों व उसमें रखे सामानों की सघन जांच हो रही है। सरहद आर-पार करने वालों के पहचान पत्र भी जांचे जा रहा हैं। सीमा पर लगे सीसी कैमरों व ड्रोन कैमरों से भी निगरानी बढ़ा सरहद की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

    सोनौली सीमा पर आईडी कार्ड की जांच करते एसएसबी व पुलिस की टीम। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने कहा- 'नागिरकों की सुरक्षा पहला काम'

    सोनौली , परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी , निचलौल , नौतनवा व कोल्हुई थाना थानाक्षेत्र में स्थित नेपाल आवागमन के रास्तों पर स्थापित चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं। इसके अलावा एसएसबी जवान की गश्ती टीम निरंतर नोमेंस लैंड किनारे गश्त में जुटी है।

    इसे भी पढ़ें- Mock Drill In UP Live Updates: देर रात ऑपरेशन सिंदूर, सुबह होते ही यूपी में मॉक ड्रिल… क्या है माहौल?

    एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट है। किसी भी अराजक गतिविधि से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं। सीमा पर आवागमन कर रहे लोगों को जांच पड़ताल के बाद ही भारत प्रवेश की अनुमति के निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी