UP में जैविक खाद की मारामारी और भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी बेरोकटोक जारी; सीमा सुरक्षा पर उठा सवाल
भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली क्षेत्र के भगवानपुर में जैविक खाद की तस्करी तेजी से बढ़ रही है, जहाँ तस्कर पिकअप ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर। एसएसबी कैंप के पास हो रही जैविक खाद की तस्करी।
HighLights
जैविक खाद की तस्करी भारत-नेपाल सीमा पर तेज हुई।
तस्कर पिकअप से खाद लाकर बाइक-साइकिल से नेपाल पहुँचाते।
एसएसबी कैंप के 100 मीटर पास तस्करी, सुरक्षा पर सवाल।
जागरण संवाददाता, नौतनवा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के बावजूद सोनौली क्षेत्र के भगवानपुर में जैविक खाद की तस्करी का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि तस्कर पहले पिकअप से जैविक खाद की खेप लाकर भगवानपुर सीमा से सटे कस्बे में डंप
करते हैं। इसके बाद बाइक और साइकिल के जरिये खाद को नेपाल पहुंचाया जाता है।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधियां होने की बात कही जा रही है, वहां से एसएसबी कैंप की दूरी महज 100 मीटर बताई जा रही है। इसके बावजूद तस्करी का कारोबार जारी रहने से सीमा पर निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर सामने आ रही तस्करी के इस तरीके में बड़े वाहन से खाद लाकर उसे एक स्थान पर जमा किया जाता है। इसके बाद छोटी-छोटी खेप में बाइक और साइकिल से सीमा पार पहुंचाया जाता है। इससे एक साथ बड़ी मात्रा में माल ले जाने के बजाय अलग-अलग चक्कर लगाकर ढुलाई करना आसान हो जाता है।
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की तैनाती का प्रमुख उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सीमा पार होने वाली संदिग्ध आवाजाही पर नजर रखना है। ऐसे में कैंप के नजदीक कथित तौर पर जैविक खाद की तस्करी होना सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि, इस मामले में तस्करी की मात्रा, इसमें शामिल लोगों और खाद को नेपाल पहुंचाने वाले नेटवर्क के संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पिकअप से खाद लाने वालों, डंपिंग स्थल और बाइक-साइकिल से ढुलाई करने वालों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ओजी गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, नेपाल से लाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।