ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 10 अगस्त को होगी सुनवाई
सोनौली सीमा से अवैध रूप से नेपाल जाते पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन ब्राउन की जमानत याचिका पर सुनवाई 10 अगस्त तक टल गई है। ...और पढ़ें

जार्डन ब्राउन
HighLights
जॉर्डन ब्राउन की जमानत सुनवाई 10 अगस्त तक टली।
मूल वाद की अगली सुनवाई 19 अगस्त को निर्धारित।
ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन गोरखपुर जिला कारागार में निरुद्ध।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। सोनौली सीमा से अवैध रूप से नेपाल जाने के दौरान 11 जुलाई को पकड़े गए जॉर्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक उर्फ जार्डन ब्राउन के मामले में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से सुनवाई हुई।
इस दौरान न्यायालय ने मूल वाद की अगली सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तिथि निर्धारित की। वहीं, जार्डन की जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी और उसे 10 अगस्त के लिए नियत कर दिया गया।
जॉर्डन वर्तमान में जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध है। वह ब्रिटेन के न्यूनिटन शहर का रहने वाला है। इससे पहले 30 जुलाई को सीजेएम न्यायालय ने जॉर्डन की पहली जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने दोबारा जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।
गुरुवार को उस पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपित के विरुद्ध कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा गया।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता आशीष पांडेय ने बताया कि जमानत प्रार्थनापत्र पर अब 10 अगस्त को सुनवाई होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह यह मुकदमा पूर्णतः निश्शुल्क लड़ रहे हैं। उनके अनुसार यह मामला केवल कानूनी नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा है।