विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज सोना बरामदगी मामले में नया मोड़, कार के पुराने चालान से खुला जांच का नया सिरा, नेपाल तक पहुंची कड़ी

Published: Wed, 26 Aug 2026 08:22 PM (IST)

कन्नौज में कार से 10 किलो सोना बरामदगी मामले में नया मोड़ आया है, जिसमें पता चला कि कार पर 52,500 रुपये का पुराना चालान लंबित था।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कन्नौज में जब्त कार पर 52,500 रुपये का चालान बकाया।

  2. जांच एजेंसियां कार के मालिकाना हक और पूर्व उपयोग की पड़ताल में।

  3. सोना तस्करी की जांच भारत-नेपाल सीमा तक पहुंची। दो गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, महाराजगंज। कन्नौज में कार से 10 किलो सोना बरामद होने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सोने की बड़ी खेप जिस कार से बरामद हुई, उसके विरुद्ध पूर्व में 52,500 रुपये का चालान भी कट चुका था।

बताया जा रहा है कि चालान की धनराशि अब तक जमा नहीं की गई थी। कार के पुराने यातायात रिकॉर्ड की जानकारी सामने आने के बाद जांच एजेंसियों का ध्यान अब वाहन से जुड़े पुराने मामलों की ओर भी गया है।

कन्नौज में करोड़ों रुपये कीमत का सोना बरामद होने के बाद कस्टम विभाग समेत अन्य जांच एजेंसियां मामले की छानबीन में जुटी हैं। जांच में सोने के स्रोत, उसे ले जाने वाले लोगों और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी दौरान कार के पूर्व यातायात रिकॉर्ड में 52,500 रुपये का चालान दर्ज होने की जानकारी सामने आई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कार किसके नाम पंजीकृत है और पूर्व में इसका इस्तेमाल किन लोगों ने किया था। साथ ही वाहन के विरुद्ध दर्ज अन्य चालानों और उनके निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच का दायरा सोने की बरामदगी से आगे बढ़कर वाहन के स्वामित्व और उसके पूर्व इस्तेमाल तक पहुंच गया है। अधिकारियों की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कार का इस्तेमाल पूर्व में किसी संदिग्ध गतिविधि में तो नहीं हुआ। ्वार

हन के पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच एजेंसियां सोने की खेप के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाने के साथ वाहन से जुड़े लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।

नेपाल तक पहुंची जांच की कड़ी

सोना बरामद होने के बाद मामले की जांच का दायरा अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गया है। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 15.39 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में ठूठीबारी निवासी संदीप जायसवाल और नेपाल के पाल्पा निवासी सरोज पंत को पकड़ा गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद कस्टम विभाग ने जांच अपने हाथ में लेकर पड़ताल तेज कर दी है।

जांच एजेंसियां संदीप जायसवाल के ठिकानों, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और पूर्व में की गई गतिविधियों की जानकारी जुटा रही हैं। उसके नेपाल कनेक्शन को भी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर संदीप का नेपाल के नवलपरासी जिले की सरावल गांवपालिका के पटखौली गांव से संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसे में उसकी नागरिकता, नेपाल से जुड़े दस्तावेज और कारोबारी गतिविधियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

हेडक्वार्टर से गठित हुई जांच टीम

कन्नौज में सोना बरामदगी के बाद कस्टम हेडक्वार्टर स्तर से जांच टीम गठित की गई है। इससे प्रकरण में किसी बड़े अंतरराज्यीय अथवा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की आशंका को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि नेटवर्क के वास्तविक स्वरूप और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- Kannauj Gold Smuggling: महेशपुर बार्डर में तस्करी का बड़ा खेल? 4 घंटे के पास पर नेपाल गई कार, 9.30 घंटे बाद लौटी