Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leopard Attack: महराजगंज जिले में तेंदुए के हमले से युवक घायल, ग्रामीणों में दहशत

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 10:14 PM (IST)

    महराजगंज जिले के नेपाल सीमावर्ती ग्राम बसहिया में एक तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक गन्ने के खेत में काम कर रहा था तभी तेंदुआ ने ...और पढ़ें

    तेंदुए के हमले से घायल युवक। जागरण
    तेंदुए के हमले से घायल युवक। जागरण

    जागरण संवाददाता, निचलौल। नेपाल के सीमावर्ती ग्राम बसहिया में रविवार की शाम तेंदुआ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

    नेपाल के नवलपरासी जिले के बेलाटारी थाना अंतर्गत ग्राम बसहिया में रविवार को सायं लगभग चार बजे गन्ने के खेत में काम कर रहे प्रद्युम्न के 20 वर्षीय बेटे देवनरायन पर तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसी तरह वह फिर गन्ने के खेत में अंदर चला गया।

    तेंदुए के हमले में युवक का दोनों हाथ बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है। जिसको स्थानीय सीएचसी पर इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल देवनरायन ने बताया कि वह गन्ना काट रहा था। इसी दौरान अंदर से आकर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। आसपास काम कर रहे लोगों के आने पर किसी तरह जान बची।

    इसे भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसला कर ले जा रहा था नेपाल, SSB जवानों ने पकड़ा तो मचा हड़कंप; मुकदमा दर्ज

    उसने बताया कि भारतीय सीमा से सटे काफी दूर तक गन्ने की फसल लगी हुई है। खेत में छिपे होने के चलते कोई जानकारी नहीं हो पाई।

    तेंदुए के हमले से दहशत में लोग। जागरण


    इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ शांति विजय मिश्र ने बताया कि तेंदुए के पंजे से युवक के दोनों हाथ में गहरी चोट है। उसका इलाज कर वापस घर भेज दिया गया है। वह खतरे से बाहर है।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में हादसा: ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार होमगार्ड को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

    युवक पर जानलेवा हमला

    सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार टोला शंकरपुर में जंगली जानवरों से खेत की रखवाली कर रहे एक युवक पर बीती रात 12 बजे दो आरोपितों ने हमला कर दिया और गला दबा कर युवक को जान से मारने का प्रयास करने लगे।

    खबरें और भी

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    बागापार टोला शंकरपुर निवासी इंसाफ अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अहमद अली रात के समय अपने खेत में बने झोपड़ी में जाकर जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली कर रहा था। रात के 12 बजे गांव के अमरजीत साहनी व उसका बहनोई गोविंद झोपड़ी में घुस कर अहमद को मारने लगे और उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने लगे। जिससे अहमद घायल होकर अधमरा हो गया। जब उसे होश आया तो शोर मचाया। उसकी आवाज सुन आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंचे स्वजन अहमद को लेकर जिला अस्पताल गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में छेड़कानी संबंधित बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल तहरीर के आधार पर अमरजीत व उसके बहनोई गोविंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है