महाराजगंज के ठूठीबारी में व्यापारी ने पड़ोसी और थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या का प्रयास
एक व्यापारी ने पड़ोसी और ठूठीबारी थानाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसका वीडियो उसने इंटरनेट मीडिया पर ...और पढ़ें
-1783789636208_m.webp)
HighLights
व्यापारी ने पड़ोसी, थानाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
आत्महत्या प्रयास से पहले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर घटना रोकी, आरोपों की जांच होगी।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। एक व्यापारी द्वारा पड़ोसी और थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना से पहले व्यापारी ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें उसने खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
व्यापारी दोपहर एक बजे अपने छत पर गया। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगा। इसमें पड़ोसी और स्थानीय थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और व्यापारी को समझाकर शांत कराया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाई। ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी और उसके पड़ोसी के बीच मकान की दीवार को लेकर विवाद चल रहा था।
दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराई गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।