Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पैदल मार्च कर सरकार को घेरा

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    महराजगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कांग्रेस ने महराजगंज में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    2. प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने पर सरकार को घेरा।

    3. जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन जनसभा में तब्दील हो गया, जहां केंद्र और प्रदेश सरकार को विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों पर घेरा गया।

    सभा की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अब जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं तथा जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

    प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

    खबरें और भी

    पूर्व प्रदेश महासचिव नारायण मिश्रा और पूर्व एआइसीसी सदस्य शरदेंदु पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू, झिनकू चौधरी, विपिन पाल तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने भी सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम में डॉ. रामनारायण चौरसिया, इंजीनियर शिवपूजन, जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, जग्गू प्रसाद, अमरीश शाही, शंकर वर्मा, चंदन तिवारी, राम नारायण प्रसाद, विनीत सिंह, हरकेश पटेल, हरिलाल, गोवर्धन प्रसाद, हनुमान कनौजिया, चंद्रजीत भारती, पूर्णमासी यादव, दीपचंद तिवारी, रेखा यादव, गोविंद मिश्रा, छोटन प्रसाद गुप्ता, राजन शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, मोहम्मद गनी, घनश्याम गुप्ता, गोलू मिश्रा, डा. घनश्याम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।