विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में होली पर 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर, स्किन और आंखों की सुरक्षा के लिए करें ये उपाय

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:30 PM (IST)

महराजगंज में होली के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह अलर्ट हैं। जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे।

होली पर 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर।

होली पर 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे डॉक्टर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला अस्पताल महराजगंज समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाएं सुदृढ़ की गई हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सीएमएस डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि होली के दौरान रंगों के कारण विशेष रूप से त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याएं अधिक सामने आती हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती की गई है।

अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं न होने पाए।

त्वचा व आंखों की सुरक्षा के उपाय

  • केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें।
  • होली खेलने से पहले त्वचा पर सरसों या नारियल तेल लगाएं।
  • आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं।
  • जलन या खुजली होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
  • कान्टैक्ट लेंस लगाकर होली न खेलें ।
  • छोटे बच्चों को सुरक्षित व प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने दें।
  • किसी भी प्रकार की समस्या पर त्वरित चिकित्सक की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 17 मिठाई के प्रतिष्ठानों पर छापे, जांच के लिए भरे सैंपल

यह भी पढ़ें- होली पर करने हैं ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, देख लें समय, दो-दो घंटे किए गए हैं तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।