महराजगंज में पागल कुत्ते का आतंक: दो घंटे में 27 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
महराजगंज के परतावल चौराहे और पनियरा मार्ग पर एक पागल कुत्ते ने दो घंटे में 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला, औ ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
महराजगंज में पागल कुत्ते ने 27 लोगों को काटा।
परतावल चौराहे पर दो घंटे तक रहा आतंक।
ग्रामीणों ने कुत्ते को मारकर दफनाया, घायलों का उपचार।
संवाद सूत्र, (परतावल) महराजगंज। एक पागल कुत्ते ने परतावल चौराहे और पनियरा मार्ग पर जमकर आतंक मचाया। सड़क पर टहल रहे लोगों और राहगीरों पर अचानक हमला करते हुए कुत्ते ने दो घंटे के भीतर 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे और पनियरा मार्ग पर सुबह छह बजे ग्रामीण टहल रहे थे। जबकि कुछ राहगीर अपने गंतव्य के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक कुत्ता हमलावर हो गया।
कुत्ते के आतंक से भयभीत लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान टहल रहे सोहन जायसवाल , संतोष कबाड़ी , नौशाद अली, अरबाज अली , मेराज अली, फिरोज , अभिराज, अंबिका , संजय , कमलेश , कमरुज्जमा , रविंद्र , विजेंदर , रत्नेश वर्मा , राजकुमार , जेबा खातून, अरविंद , अमेरिका , दिनेश , खुशी , कुर्बान , रबिश चंद , प्रेमशीला , ओंमकार , बृजेश , जयराम व योगेंद्र को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के आह्वान का असर, ई रिक्शा से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सदर विधायक
सभी घायल नगर पंचायत परतावल, छातीराम, नगरौली , पिपरिया व कोटवा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया।
खबरें और भी
लगातार हो रहे हमलों से नाराज ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया और मारकर दफना दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के प्रभारी अधीक्षक डा. अनिल जायसवाल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। सभी की हालत में सुधार है।