Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी के आह्वान का असर, ई रिक्शा से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सदर विधायक

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:42 PM (GMT+05:30)

    महराजगंज के विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वैश्विक तेल संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की अपील पर अपने निजी वाहन की जगह ई-रिक्शा का ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विधायक जयमंगल कन्नौजिया ई-रिक्शा से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

    2. वैश्विक तेल संकट के मद्देनजर ऊर्जा संरक्षण की अपील की।

    3. नागरिकों से ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। युद्ध के चलते खड़ा हुए वैश्विक तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का असर दिखने लगा है। बुधवार को महराजगंज सदर के विधायक जयमंगल कन्नौजिया अपने निजी वाहन को छोड़ कर समर्थकों व सुरक्षा कर्मी के साथ ई रिक्शा पकड़ कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया।

    विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की गंभीर चुनौती से जूझ रही है। इसका असर भारत पर भी पड़ा है। ऐसे में सभी लोगों के सहयोग से इस चुनौती का मजबूती से मुकाबला किया जा सकता है।

    कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की मांग है। प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- महाराजगंज-दरौंदा-मशरख रूट से पटना तक सीधी ट्रेन की मांग तेज, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

    विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार लोगों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील कर रहे हैं। उसी क्रम में उन्होंने स्वयं निजी वाहन का उपयोग न कर ई रिक्शा से यात्रा करने का निर्णय लिया, ताकि जनता को यह संदेश दिया जा सके कि छोटी-छोटी पहल से भी बड़े बदलाव संभव हैं।

    खबरें और भी

    उन्हाेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें और ईंधन की बचत करें। इससे न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर संजीव शुक्ला, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता व शिवाकांत गुप्ता मौजूद रहे।