Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में इंटरेस्ट के अनुसार हुनर तय कर सकेंगे युवा, 18 एडेड कॉलेजों में सर्वे के बाद शुरू होगी ट्रेनिंग

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:20 PM (IST)

    महराजगंज में यूपी कौशल विकास मिशन के 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत 18 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों का सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे विद्यार्थियों ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. 18 एडेड स्कूलों में छात्रों का सर्वे शुरू हुआ।

    2. रुचि और रोजगार के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।

    3. प्रोजेक्ट प्रवीण से युवाओं को बेहतर अवसर।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत जिले के 18 सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस सर्वे के माध्यम से विद्यार्थियों की रुचि और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

    सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रशिक्षण का लक्ष्य और सीटों की संख्या निर्धारित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को उनकी पसंद के ट्रेड में प्रशिक्षण मिल सके। कौशल विकास मिशन के तहत सर्वे के दौरान छात्र-छात्राओं से उनकी रुचि के अनुसार कौशल क्षेत्र और ट्रेड की जानकारी ली जा रही है।

    इसका उद्देश्य यह जानना है कि विद्यार्थी किस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम उनकी आवश्यकता और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप संचालित किया जा सके। इससे स्थानीय उद्योगों और स्वरोजगार की जरूरतों के अनुसार दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

    योजना के तहत सर्वे पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण का लक्ष्य तय किया जाएगा। इसी के अनुसार सीटों का निर्धारण भी होगा, ताकि प्रशिक्षण की व्यवस्था विद्यार्थियों की वास्तविक मांग के अनुरूप की जा सके।

    खबरें और भी

    जिले में जिन 18 विद्यालयों को इस योजना के लिए चयनित किया गया है उनमें बापू शताब्दी इंटर कॉलेज, दिग्विजय नाथ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, चौक बाजार, इंटरमीडिएट कॉलेज कोटा मुकुंदपुर, जनता हायर सेकेंडरी स्कूल धानी बाजार, किसान हायर सेकेंडरी स्कूल कोल्हुई, किसान इंटर कॉलेज धनगढ़ी मुड़ेरी, महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज शामिल हैं।

    इसके अलावा, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज, राधा कुमारी इंटर कॉलेज ठूठीबारी, राजा रतन सेन स्मारक इंटर कॉलेज, रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज, सैयद अहमद खान जनता हायर सेकेंडरी स्कूल, बुधेन्द्र जनता इंटर कॉलेज मिठौरा, रूपनारायण सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बसंतपुर, शिवजापत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली बाजार तथा स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल धुसवां कला शामिल हैं।

    कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद पाठक ने बताया कि प्रोजेक्ट प्रवीण का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है, ताकि शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध होने से कौशल विकास कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रभावशीलता भी बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें- OLX पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला, खरीदार पहुंचा और Test Drive के बहाने बाइक ले हुआ फरार