महराजगंज में हादसा, आम तोड़ रहे किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत
महराजगंज के निचलौल में आम तोड़ते समय एक किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू ...और पढ़ें

बाएं से रघुवीर की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन। जागरण
HighLights
किशोर रघुवीर की हाईटेंशन तार से मौत।
आम तोड़ने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, निचलौल, महराजगंज। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे एक किशोर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
निचलौल थाना क्षेत्र के बंदी बिशुनपुरा निवासी किशोर रघुवीर आम तोड़ने के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे आम के पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर तार पर ही लटक गया।
ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मृत्यु की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद स्वजन का रो - रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- इश्क, रील और हाई-वोल्टेज ड्रामा: 'जब तक शादी नहीं होगी, नीचे नहीं आएंगे...' महराजगंज में टावर पर चढ़ीं दो सहेलियां
थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।