Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इश्क, रील और हाई-वोल्टेज ड्रामा: 'जब तक शादी नहीं होगी, नीचे नहीं आएंगे...' महराजगंज में टावर पर चढ़ीं दो सहेलियां

    Updated: Fri, 22 May 2026 02:14 PM (IST)

    महराजगंज में दो युवतियां अपने प्रेमियों से शादी और एक की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने ...और पढ़ें

    मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। जागरण

    मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। जागरण

    HighLights

    1. दो युवतियां महराजगंज में मोबाइल टावर पर चढ़ीं।

    2. प्रेमियों से शादी और एक की जेल से रिहाई मांग।

    3. पुलिस-प्रशासन के समझाने पर भी नीचे नहीं उतरीं।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। शहर के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। दोनों युवतियां अपने प्रेमियों से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ीं और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करती रहीं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जबकि सदर कोतवाली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अफसरों ने युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

    टावर पर चढ़ी युवतियों की पहचान पंजाब निवासी आर्केस्ट्रा डांसरों के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय एक आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती हैं। बताया जा रहा है कि एक युवती का आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे से प्रेम संबंध था, जबकि दूसरी युवती का प्रेमी भी उसी आर्केस्ट्रा में कार्य करता है। करीब एक माह पूर्व दोनों युवतियों का अपने-अपने प्रेमियों से विवाद हो गया था।

    बताया जा रहा है कि पहली युवती अपने प्रेमी के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। हालांकि वह करीब एक सप्ताह पहले जमानत पर बाहर आया है। वहीं दूसरी का प्रेमी अभी भी गंभीर धाराओं में जेल में बंद है।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 1.36.30 PM

    शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दोनों युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं और मांग करने लगीं कि जब तक उनकी शादी नहीं कराई जाएगी और दूसरी युवती के प्रेमी को जेल से नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगी। इस दौरान दोनों में से एक युवती ने अपने प्रेमी के नाम से रील भी बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया, जिसमें भोजपुरी गीत बज रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 647 वाहनों का चालान; तीन सीज

    घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार, सदर सीओ अंकुर गौतम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवतियों को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों तक चले प्रयास के बाद भी दोनों युवतियां अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं। पुलिस ने पहली युवती के प्रेमी को भी मौके पर बुलाया। जिसपर प्रेमी अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा और मोबाइल फोन के जरिए युवती से नीचे उतरने की अपील की।

    WhatsApp Image 2026-05-22 at 1.36.31 PM

    उसने कहा कि पहले नीचे आ जाओ, फिर घर जाकर शादी की बात करेंगे, लेकिन युवती तत्काल शादी की बात पक्की कराने की जिद पर अड़ी रही। वहीं दूसरी युवती मनप्रीत अपने प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग पर अड़ी है।

    पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया कि उसका प्रेमी गंभीर धाराओं में जेल में बंद है और उसे तत्काल छोड़ा नहीं जा सकता, लेकिन इसके बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि युवतियों को समझकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।