Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत, मचा कोहराम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

    महराजगंज के सिसवा में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। जागरण

    घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. महराजगंज में निर्माणाधीन तालाब में तीन किशोर डूबे।

    2. सिसवा गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, विधिक कार्रवाई जारी।

    संवाद सूत्र (सिसवा), महराजगंज। निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। एक किशोर की सूझबूझ से घटना की जानकारी स्वजन और ग्रामीणों तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया। हालांकि तीनों किशोरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सिसवा के मीराबाई नगर के वार्ड नंबर 25 स्थित पोखरा टोला निवासी राजबीर (13), नीतीश यादव (14), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) रविवार दोपहर गांव के निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय नीतीश, रोहन और कृष्णा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद राजबीर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    baccmrhph

    बाएं से रोहन उर्फ राहत, कृष्णा व नितेश की फाइल फोटो। जागरण 


     

    इसके बाद वह दौड़कर गांव पहुंचा और शोर मचाते हुए स्वजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कोठीभार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया।

    WhatsApp Image 2026-08-02 at 3.26.50 PM

    काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल और गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा पर भीषण जाम, पांच लाइन में नेपाल जा रहे ट्रक

    एक ही गांव के तीन किशोरों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निर्माणाधीन पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से हुई मृत्यु का प्रतीत होता है। मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।