Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनौली सीमा पर भीषण जाम, पांच लाइन में नेपाल जा रहे ट्रक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:10 AM (IST)

    सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों के कारण 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ओवरब्रिज निर्माण और अतिक्रमण के चलते छोटे वाहन चाल ...और पढ़ें

    निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सर्विस लेन पर ट्रकों के दबाव से छोटे वाहन घंटों फंसे। जागरण

    निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सर्विस लेन पर ट्रकों के दबाव से छोटे वाहन घंटों फंसे। जागरण

    HighLights

    1. 10 किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार।

    2. ओवरब्रिज निर्माण और अतिक्रमण से यातायात बाधित।

    3. छोटे वाहन चालकों व पर्यटकों को घंटों परेशानी।

    संवाद सूत्र, सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सबसे व्यस्त व्यापारिक मार्ग सोनौली सीमा पर शनिवार को मालवाहक ट्रकों का रिकार्डतोड़ जाम देखने को मिला। नेपाल जाने वाले ट्रकों की 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। कुनसेरवा बाईपास से लेकर सोनौली सीमा तक ट्रक पांच-पांच लाइन में खड़े होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।

    हालात ऐसे रहे कि राष्ट्रीय राजमार्ग, सर्विस लेन, आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) मार्ग और एसएसबी रोड तक भारी वाहनों का कब्जा दिखाई दिया। इससे पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और छोटे वाहन चालकों व पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

    बीते कई दिनों से सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार और कथित कटिंग के खेल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। शनिवार को स्थिति और गंभीर हो गई। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते पहले से ही सीमित हो चुकी सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सर्विस रोड पर ट्रकों के खड़े होने से छोटे वाहनों के लिए रास्ता और संकरा हो गया, जिससे कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।

    स्थानीय नागरिक दीपेश शर्मा, राजन कुमार, हरिश्चंद्र, पवन कुमार, संजय गुप्ता और धर्मेंद्र ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण सर्विस रोड की केवल एक लेन से छोटे और निजी वाहनों का संचालन कराया जा रहा है, जबकि दूसरी लेन से मालवाहक ट्रकों को निकाला जा रहा है। इससे कई स्थानों पर आमने-सामने वाहनों की स्थिति बन रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में सड़क हादसा, किराना व्यवसायी की मौत और छह घायल

    उनका कहना है कि सर्विस लेन पर अतिक्रमण और ट्रकों की अनियंत्रित पार्किंग से समस्या और विकराल हो गई है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के कारण अस्थायी रूप से परेशानी हो रही है। पुलिस यातायात को सुचारु रखने का लगातार प्रयास कर रही है।