विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में ताला तोड़कर चोरी, बहन की शादी का रखा सामान उठा ले गए चोर

Published: Thu, 05 Mar 2026 03:35 PM (IST)

महाराजगंज के पिपरा सोहट गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। अनीता प्रजापति ने अपनी बहन की शादी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पिपरा सोहट गांव में चोरों ने घर में सेंध लगाई।

  2. बहन की शादी के लिए रखे कीमती सामान चोरी।

  3. पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीण भयभीत हैं।

संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर, (महराजगंज)। पिपरा सोहट गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बहन की शादी के लिए रखा गया सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पिपरा सोहट निवासी अनीता प्रजापति ने अपनी बहन की शादी के लिए घर में कपड़े, गहने, बर्तन और अन्य जरूरी सामान पहले से ही इकट्ठा कर रखा था।बुधवार की रात्रि अज्ञात चोर सटर का ताला तोड़कर घर में घुस आए और शादी के लिए रखा सात सिलेंडर,टीवी,फ्रीज,वर्तन,गेहू ,चावल,बैंग सहित कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शादी के लिए रखा गया अधिकांश सामान गायब था, जिससे परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

स्वजनो का कहना है कि उन्होंने काफी मेहनत और बचत करके यह सामान जुटाया था।पीड़िता ने सूचना कोल्हुई थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में बाइक सवार युवक की मौत, विद्युत पोल से टकराकर हुआ हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है, ताकि तय समय पर शादी की रस्में पूरी हो सकें।

थाना प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।