Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज के तीन महिलाओं के खाते में पहुंचे गुजरात-महाराष्ट्र की साइबर ठगी के 1.40 लाख; मुकदमा दर्ज

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:10 PM (IST)

    महराजगंज की तीन महिलाओं के बैंक खातों में गुजरात और महाराष्ट्र में हुई साइबर ठगी के 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर हुए, जिसमें से निकासी भी की गई। साइबर क्रा ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. गुजरात-महाराष्ट्र साइबर ठगी के 1.40 लाख रुपये महराजगंज खातों में।

    2. तीन महिलाओं के बैंक खातों में पहुंची ठगी की रकम।

    3. साइबर क्राइम पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। गुजरात और महाराष्ट्र के युवक से ठगी गई करीब 1.40 लाख रुपये की रकम जिले की तीन महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया। महिलाओं ने इसमें से धनराशि की निकासी भी की है।

    मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले एटीएम हाटस्पाट और साइबर शिकायतों के आधार पर की है।

    गुजरात राज्य के गांधीनगर जिले के थाना कालोल के तालुका निवासी भवेश भाई की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने जांच की। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी से संबंधित 50 हजार रुपये और 41,800 रुपये की धनराशि जियो पेमेंट बैंक के दो अलग-अलग खातों में जमा हुई। बैंक से प्राप्त केवाइसी के अनुसार ये खाते घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवा निवासी सुनीता और मीरा के नाम पर हैं।

    क्या लगाए आरोप?

    आरोप है कि सुनीता के खाते से 50 हजार रुपये तथा मीरा के खाते से 32,800 रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए। इन दोनों खातों की निकासी लोकेशन प्रतिबिंब पोर्टल पर एटीएम हाटस्पाट के रूप में चिन्हित हुई। दूसरे मुकदमे में महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद थाना वालूंग के शिवाजीनगर निवासी मंगेश परमेश्वर हेंडरे की शिकायत की जांच की गई।

    इसमें 50 हजार रुपये जियो पेमेंट बैंक के एक खाते में जमा होने और उसमें से 40 हजार रुपये एटीएम से निकाले जाने का मामला सामने आया। बैंक अभिलेखों के अनुसार यह खाता घुघली के आंबेडकर नगर वार्ड नंबर-तीन निवासी मंजू के नाम पर है। जांच में इस खाते की एटीएम निकासी भी प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध हाटस्पाट के रूप में प्रदर्शित मिली।

    खबरें और भी

    साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने क्या बताया?

    साइबर क्राइम थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर चिह्नित संदिग्ध मोबाइल नंबरों और एटीएम हाटस्पाट की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में पाया गया है।

    जिसके आधार पर तीनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इन खाताधारकों की भूमिका, धनराशि के स्रोत, निकासी करने वाले व्यक्तियों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।