Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महराजगंज में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, सरिया उठाते समय हुआ हादसा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:52 PM (IST)

    महराजगंज के आजाद नगर में निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सरिया उठाते समय हुए इस हादसे में 27 वर ...और पढ़ें

    हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत।

     हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत।

    HighLights

    1. निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया श्रमिक।

    2. सरिया सीढ़ी पर ले जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

    3. मृतक प्रदीप कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए।

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। शहर के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ, जब वह सरिया सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ाकर ले जा रहा था। सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया।

    मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत दरहटा टोला लालपुर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप कुमार मजदूरी करने आए थे। वह आजाद नगर स्थित देवेंद्र पांडेय के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। हादसे के बाद मकान मालिक और अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप कुमार अपने पीछे पत्नी के अलावा दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा छह वर्षीय अभय और छोटा बेटा पांच वर्षीय आनंद है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत, मचा कोहराम