महराजगंज में शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा
महाराजगंज के कटहरा खास में एक युवक प्रेम प्रसंग में शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवती की शादी कहीं और तय होने से आक्रोशित इंसाद ने सुब ...और पढ़ें

प्रेमिका की शादी तय होने पर आक्रोशित हुआ युवक। जागरण
HighLights
प्रेम प्रसंग में शादी की जिद में चढ़ा टावर।
पुलिस और फायर टीम ने युवक को सुरक्षित बचाया।
तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर उतारा।
संवाद सूत्र, हरिहरपुर, (महराजगंज)। प्रेम प्रसंग में शादी की जिद को लेकर एक युवक ने सुबह मोबाइल टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा खास में गुरुवार को यह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब युवक टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
कटहरा टोला शहीदपुर निवासी इंसाद पुत्र सेराजुद्दीन का कोतवाली क्षेत्र के दूसरे गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दरअसल, युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय होने की सूचना मिलते ही इंसाद आक्रोशित हो गया और प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया।
इसी के चलते वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर सुबह साढ़े छह बजे चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं पीआरवी व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- महराजगंज पुलिस का अनोखा पक्षी प्रेम, घायल कबूतर का कराया इलाज, दिया आश्रय
पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस टीम ने सुबह 9.30 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे सदर कोतवाली ले जाकर पूछताछ में जुट गई।
खबरें और भी
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि युवक भावनात्मक तनाव में आकर टावर पर चढ़ गया था। पुलिस की समझ से उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया। मामले में युवक को शांति भंग में चलान किया गया है।