नए कस्टम नियम पर नेपाली सुप्रीम कोर्ट की रोक, भारत-नेपाल सीमा पर बाजारों में लौटी रौनक
नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने भारत से आने वाले 100 रुपये से अधिक के सामान पर नए कस्टम शुल्क पर अंतरिम रोक लगा दी है। ...और पढ़ें
-1779018042262_m.webp)
नेपाल बेलहिया सीमा का मुख्यद्वार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, महराजगंज। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने भारत से सीमा पार आने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के रोजमर्रा के सामान पर कस्टम शुल्क लगाने के सरकार के निर्णय पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत और खुशी का माहौल है।
नेपाल की सरकार द्वारा लागू किए गए इस नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक पुराने प्रावधानों के अनुसार ही व्यवस्था लागू रहेगी। अदालत के इस आदेश से सीमा पार व्यापार और रोजमर्रा की खरीदारी पर पड़ रहे असर पर तत्काल रोक लग गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर पहले जहां जांच और सख्ती बढ़ गई थी, वहीं अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है सोनौली और अन्य सीमा के बाजारों में भारतीय व्यापारियों ने राहत जताई है, क्योंकि नेपाली ग्राहक बड़ी संख्या में रोजमर्रा का सामान खरीदने भारत आते हैं।
नेपाल में महंगाई अधिक होने के कारण सीमा पार खरीदारी आम बात है, ऐसे में इस फैसले को दोनों देशों के लोगों ने राहत भरा कदम माना है। सोनौली सहित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बाजारों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रौनक लौटने लगी है।
खबरें और भी
व्यापारियों का कहना है कि नेपाली ग्राहकों की आवाजाही सामान्य होने से व्यापार में तेजी आएगी और पिछले कुछ दिनों की मंदी खत्म होगी। सीमा पर लगाए गए कड़े कस्टम नियमों के कारण चिप्स, बिस्कुट और घरेलू सामान तक की जांच हो रही थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। अब रोक लगने से आवागमन फिर से आसान होने की उम्मीद है।
सोनौली सीमा पर हमारा व्यापार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है। टैक्स नियम से बिक्री घट गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उम्मीद है कि ग्राहक वापस आएंगे। बाजार में फिर से रौनक लौटेगी और छोटे व्यापारियों को बड़ा सहारा मिलेगा।
सुभाष जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनौली
यह भी पढ़ें- बस्ती में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका 5 दिन में दूसरी बार टावर पर चढ़ी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप