Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महराजगंज में हादसा: सुबह टहलने निकले तीन लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो अधेड़ की मौत, एक गंभीर

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 09:29 AM (GMT+05:30)

    उत्‍तर प्रदेश के महराजगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें सुबह टहलने निकले तीन लोगों को एक पिकअप वैन ने रौंद दिया। इस हृदय विदारक घटना में दो अधेड़ व् ...और पढ़ें

    महराजगंज हादसे में मृत बाएं से ब्यासमुनि और मधुबन। जागरण
    महराजगंज हादसे में मृत बाएं से ब्यासमुनि और मधुबन। जागरण

    HighLights

    1. परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर डुमरी में हुई घटना
    2. घायल को भेजा मेडिकल कॉलेज, हालत गंभीर

     जागरण संवाददाता, परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे पिकअप ने सड़क के किनारे टहल रहे तीन लोगों को रौंदा। घटना में दो अधेड़ की मृत्यु, हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी ब्यासमुनि पुत्र रामा कन्नौजिया, मधुबन मौर्या पुत्र सुक्खू व करनाकांत दुबे रोज की तरह भोर में टहल रहे थे। वे धरमौली से अभी डुमरी तक पहुंचे ही थे, कि परतावल की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। घटना में ब्यासमुनि व मधुबन की मृत्यु हो गई।

    एसओ श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि एक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा, बोले- 30 नवंबर तक पूरा करें काम

    दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मृत्यु

    भिटौली के धर्मपुर-लक्ष्मीपुर देउरवा मार्ग पर बरियारपुर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को दो बाइकों में हुई टक्कर में एक अधेड़ की मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    थाना क्षेत्र के ही रघुनाथपुर निवासी विजय बहादुर बरियारपुर से निकलकर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने जा रहे थे, रास्ते में धर्मपुर की तरफ से तेजगति से आ रहे बरियारपुर निवासी गोलू ने विजय बहादुर की बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे विजय बहादुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    चाय बना रही महिला जली, बचाने में पति भी झुलसा

    पनियरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर के बरगदवा टोले पर शुक्रवार की सायं चार बजे गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से पति और पत्नी झुलस गया। दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    बरगदवा टोला निवासी सीमा देवी ने चाय बनाने के लिए गैस जलाया तो आग की लपटें निकलने लगी। जिससे शरीर व कपड़ों में आग पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगी तो पति रूस्तम सिंह बचाने गए।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से छाए बादल, गिरा तापमान; पढ़‍िए IMD का ताजा अलर्ट

    आग बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गए। रुस्तम सिंह शटरिंग का कार्य करता है और उसके दो बच्चे रोहन व आयुषी है। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।

    दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

    पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक के विरुद्ध पीड़िता ने घर में घुस कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और जानमाल की धमकी देने की तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया आरोपित आमीर खान निवासी सुखमंगलपुर टोला करमहा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।