विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी की तैयारियों के बीचे सजा मिनी वृंदावन, 108 मंदिरों में गूंजेंगे कृष्ण भक्ति गीत

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:25 PM (IST)

मिनी वृंदावन कहे जाने वाले चरखारी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जहां 108 मंदिरों में उत्साह ...और पढ़ें

जन्माष्टमी को लेकर सजा मिनी वृंदावन।

जन्माष्टमी को लेकर सजा मिनी वृंदावन।

HighLights

  1. चरखारी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू.

  2. मिनी वृंदावन के 108 मंदिर सजाए जा रहे हैं.

  3. गुमान बिहारी मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी.

संवाद सहयोगी, चरखारी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और लोगों में इसे लेकर उत्साह नजर आ रहा है। 108 कृष्ण मंदिर होने से कस्बा मिनी वृंदावन कहलाता है। यहां के प्राचीन गुमान बिहारी मंदिर ट्रस्ट को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है। जन्माष्टमी पर रात्रि में झांकी सजाई जाएगी।

सदर बाजार में मोहन राम मंदिर, नवादा के गोपाल जी मंदिर, धनुषधारी मंदिर, वासुदेव मंदिर, सदर पुलिस चौकी और नगर पालिका स्थित गोवर्धन मंदिर सहित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में झांकी सजाने की तैयारी चल रही है। चरखारी को बुंदेलखंड का कश्मीर कहा जाता है।

गुमान बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर भक्तों व ट्रस्ट द्वारा आकर्षक झांकी सजाई जाती है। कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है।

ट्रस्ट के सचिव तहसीलदार आरएन मिश्रा ने बताया कि पूर्व की भांति धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उधर जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक नजर आई और लोगों ने भगवान की पोशाक, सजावट का सामान के साथ ही मेवा आदि की जमकर खरीददारी की।

यह भी पढ़ें- मंगला आरती में 12 लाख की पोशाक पहनेंगे ठाकुर बांकेबिहारी, जन्माष्टमी पर होंगे दिव्य दर्शन