अमावस्या मेले को लेकर चित्रकूट धाम तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, महोबा रूट से होगा आवागमन
रेलवे भाद्रपद अमावस्या मेले के लिए चित्रकूट धाम कर्वी के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें झांसी, महोबा और अन्य रूटों से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी।

अमावस्या मेले को लेकर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें।
HighLights
चित्रकूट धाम कर्वी में भाद्रपद अमावस्या मेला।
10 से 13 सितंबर तक विशेष ट्रेनों का संचालन।
झांसी, महोबा रूट से यात्रियों को सुविधा।
संवाद सूत्र, बेलाताल। चित्रकूट धाम कर्वी में भाद्रपद अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 10 से 13 सितंबर तक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी के मध्य संचालित की जायेगी।
यह ट्रेन झांसी स्टेशन से सुबह 10:10 पर रवाना होगी। ओरछा, बरूआसागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर होते हुए यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे महोबा पहुंचेगी। यहां से बरीपुरा, कबरई, मटौंध होते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वहां से वापसी का समय 07:25 बजे होगा।
इसके साथ ही 10 से 13 सितंबर तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन से रात्रि 00:10 पर होगा। यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी रात्रि 03:05 बजे पहुंचेगी।
बताया कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बांदा मेमू को 10 से 13 सितंबर तक आवश्यकतानुसार चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। एक मेला स्पेशल का संचालन प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर-चित्रकूट के मध्य जरूरत पड़ने पर संचालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हरदोई से दिल्ली-पटना-चंडीगढ़ तक चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारी
