8 जुलाई से चलेगी ग्वालियर–रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
रेलवे द्वारा ग्वालियर-रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 8 जुलाई से 25 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ग्वालियर-रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से शुरू होगी।
यह ट्रेन महोबा स्टेशन पर भी रुकेगी, यात्रियों को सुविधा।
कुल 22 एलएचबी कोच विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होंगे।
जागरण संवाददाता, महोबा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर–रीवा–ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ग्वालियर–रीवा विशेष प्रत्येक बुधवार को आठ जुलाई से 25 नवंबर 2026 तक (22 जुलाई 2026 को छोड़कर) कुल 20 फेरों के लिए संचालित होगी।
वहीं रीवा–ग्वालियर विशेष प्रत्येक बुधवार को आठ जुलाई से 25 नवंबर तक (22 जुलाई को छोड़कर) संचालित होगी। ग्वालियर–रीवा विशेष ग्वालियर से सुबह 07:40 पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर और 11:25 बजे महोबा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जबकि शाम 7:40 पर इसका रीवा आगमन
होगा।
रेलवे वेबसाइट पर उपलब्ध है आरक्षण की जानकारी
इसी तरह रीवा–ग्वालियर ट्रेन रात्रि 9 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी। जो कैमा, जैतवार, टिकरिया, चित्रकूट धाम कर्वी, अतर्रा, बांदा होते हुए महोबा और सुबह 09:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 7 स्लीपर श्रेणी, 4 एसी थ्री टियर, 3 एसी थ्री टियर इकोनामी, 2 एसी टू टियर,4 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं एक दिव्यांगजन एवं लगेज कोच शामिल हैं।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन, समय-सारणी एवं आरक्षण की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीइएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें- रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर इंजीनियर के 4,098 पदों पर होगी भर्ती