महोबा में नाले में पलटी बरातियों की कार, बाल-बाल बचे छह लोग
महोबा में चालक ने शॉर्टकट के चक्कर में बारातियों से भरी कार नाले में उतार दी, जो तेज बहाव में पलट गई, हालांकि सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। वहीं, खन्ना क ...और पढ़ें
-1783872853576_m.webp)
नाले में पलटी कार से लोगों को निकालते ग्रामीण। ग्रामीण
संवाद सूत्र, खन्ना (महोबा)। कम दूरी तय करनी पड़े इसलिए चालक ने नाला से कार निकालनी चाही और खुद समेत छह लोगों की जान खतरे में डाल दी। लेकिन तेज बहाव में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बारातियों से भरी कार कुछ दूर नाले में बहकर पलट गई। हालांकि सभी लोग सुरक्षित रहे। बड़ा हादसा टलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को थाना खन्ना के ग्राम चिचारा निवासी रामऔतार के पुत्र रोहित की बारात जनपद बांदा जा रही थी। बोलेरो कार से छह बाराती रात्रि करीब साढ़े 10 बजे बांदा जाने के लिए निकले। रास्ते में ग्राम सिरसीकला के पास 18 मीटर की पुलिया बन रही है। इसके बगल से नाला निकला है। चालक चुन्नू ने सोचा कि नाला से कार निकालकर दूसरे रास्ते से जल्द बांदा पहुंच जाएंगे। लेकिन इसे पार करते समय बोलेरो कुछ दूर तक पानी के तेज बहाव में बही और पलट गई।
कार में 67 वर्षीय परमात्मादीन, 40 वर्षीय मुल्लू, चुन्नू, दुर्गा अहिरवार निवासीगण ग्राम चिचारा, दातादीन निवासी सुमेरपुर हमीरपुर व उमेश निवासी ग्राम करोजी थाना जरिया हमीरपुर सवार थे। यह देखकर ग्रामीणों ने कार सवारों को निकालने का प्रयास शुरू किया और सूचना पुलिस को दी। सभी को सुरक्षित निकाला जा सका।
ग्रामीण बताते है कि नाले के नास्ते से बांदा की दूरी करीब 20-22 किमी पड़ती है, जबकि कबरई की ओर जाने से बांदा की दूरी 40-45 किमी पड़ती है। उधर अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी विकास जौहरी कहते है कि करीब 18 मीटर की पुलिया का निर्माण चल रहा है। वहां से बड़े वाहनों को जाने से मना किया गया है। जांच कराई जा रही है।
खबरें और भी
इधर, शिव मंदिर से 70 किग्रा वजन के 15 से अधिक पीतल के घंटे चोरी
चोरों ने शिव मंदिर से 70 किग्रा वजन के 15 से अधिक छोटे बड़े पीतल के घंटे और कृषि भूमि में लगी सोलर बैटरी व मशीन पार कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योड़ी निवासी पद्म सिंह, शीलू, सर्वेश, अरविंद ने बताया कि उनके गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे प्राचीन शिव मंदिर है, जो कैलाश बाबा मंदिर के नाम से जाना जाता है। करीब 15 से अधिक छोटे-बड़े पीतल के करीब 70 किग्रा अधिक वजन के पीतल के घंटे लगे थे। रविवार की सुबह जब भक्त यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे तो सभी घंटे गायब थे। आसपास खोजने पर भी इनका कुछ पता नहीं चला सका। चोरी की इस घटना से भक्तों में रोष है।