विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा: बेटी की शादी में नहीं आया चचेरा भाई तो ट्रैक्टर से रौंदा, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

Published: Fri, 29 May 2026 03:48 PM (IST)

महोबा में बेटी की शादी में न आने से नाराज एक व्यक्ति ने चचेरे भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महोबा। बेटी की शादी पार्टी में परिवार के लोगों के न आने पर आक्रोशित पिता ने गुरुवार की रात्रि चचेरे भाई व भतीजे को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। गंभीर चोटें आने के कारण भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसके बाद आरोपित ने भी शुक्रवार की दोपहर घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि आत्मग्लानि के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

घटना थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम खरका की है। यहां की निवासी मुन्नी ने बताया कि उनके परिवार का ही विश्वमूर्ति उर्फ बाबा प्रजापति गांव की एक महिला को अपने साथ पत्नी बनाकर रखे था। इसी वजह से सभी ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। 28 मई की रात्रि करीब 11 बजे विश्वमूर्ति के घर उसकी बेटी संध्या की शादी पार्टी व उसके छोटे भाई पुन्ना के बेटे संदीप की पुत्री की जन्मदिन पार्टी चल रही थी।

वे लोग संदीप के यहां तो गए पर विश्वमूर्ति के यहां कोई नहीं गया। इससे आक्रोशित होकर विश्वमूर्ति आया और सभी को गालियां देने लगा। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसे वहां से भगाया। कुछ देर बाद वह ट्रैक्टर लेकर आया और पति 45 वर्षीय मंगल प्रसाद को टक्कर मारकर कुचल दिया।

जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 25 वर्षीय संदीप भी टक्कर से घायल हो गया। बताया गया है कि वह नशे में धुत था। पुलिस ने दिवंगत मंगल के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उधर शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपित विश्वमूर्ति ने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

स्वजन मुताबिक दोनों चचेरे भाई थे और मंगल बड़ा था। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आत्मग्लानि के चलते उसने यह कदम उठाया है। जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ ही घंटों में हुई चचेरे भाईयों की मौत से स्वजन बदहवास हैं।

यह भी पढ़ें- गोलगप्पे खाने-खिलाने को लेकर हुआ विवाद, चतरा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या