Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा में चित्रकूट जैसी दरिंदगी, हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर मारने की कोशिश 

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:57 PM (IST)

    महोबा में एक नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या का प्रयास कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हाथ-पैर बांध किशोरी को जंगल में ले जाकर आरोपितों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

    2. पास में रहने वाली महिला के मोबाइल से काल करके आरोपितों ने बुलाया किशोरी को

    3. रेलवे ट्रैक पर मारने का प्रयास करते समय यूपी 112 की पुलिस आ गई तो आरोपित भाग निकले

    जागरण संवाददाता, महोबा। महोबा में चित्रकूट की तरह दरिंदगी का मामला सामने आया है। चित्रकूट के जंगल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की तरह चार युवकों ने महोबा में हैवानियत की। किशोरी के हाथ पैर बांधकर न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसे मारने के लिए रेलवे ट्रैक पर उसकी गर्दन रखी।  

    हाथ-पैर बांध किशोरी को जंगल में ले जाकर आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने रेलवे ट्रैक पर किशोरी की गर्दन रखकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    कस्बा जैतपुर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह घर पर थी। कुछ दूर रहने वाली महिला के मोबाइल से काल आई कि उसके घर आ जाओ। वहां जाने पर महिला के साथ केशु उर्फ कृष्ण कुमार समेत चार लोग मौजूद थे। आरोप है कि एक साल पहले महिला ने कृष्ण कुमार के साथ उसके विवाह की बात की थी।

    इसके बाद से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी करने को कहा तो उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचने लगे। दबाव बनाया कि वह युवक के साथ दिल्ली चली जाए। मना करने पर चारों लोगों ने घटना को अंजाम दिया। जब वह रेलवे ट्रैक पर मारने का प्रयास कर रहे थे, तो यूपी-112 पर फोन करने से पुलिस आ गई और चारों आरोपित भाग निकले।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित केशु उर्फ कृष्ण कुमार, जयपाल, अखिलेश व शंकरलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि 22 जुलाई की शाम बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी हवाई पट्टी की तरफ बाइक से प्रेमी-प्रेमिका घूमने पहुंचे थे। इसी बीच बाइक से तीन अज्ञात युवक आए और उनसे पूछताछ करने लगे। युवती का आरोप था कि एक युवक ने प्रेमी को पकड़ लिया और दो युवक उसको डरा-धमका कर सड़क किनारे जंगल में ले गए थे। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को भी न बताने की धमकी देकर भाग निकले।

     

    यह भी पढ़ें- कानपुर में खाद्य पदार्थ में मिला रहे जहरीला रंग! चावल पीसकर रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त