Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में स्मार्ट क्लास की LED पर अश्लील गाना लगाकर बेंच पर सोते रहे प्रधानाध्यापक, BSA ने किया सस्पेंड

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:08 PM (IST)

    महोबा के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास की एलइडी पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाकर बेंच पर सो गए, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। ...और पढ़ें

    स्मार्ट क्लास की LED पर प्रधानाध्यापक ने अश्लील गाना सुना।

    स्मार्ट क्लास की LED पर प्रधानाध्यापक ने अश्लील गाना सुना।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, महोबा। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास की एलइडी पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाया और बेंच पर ही सो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर इसे प्रचलित कर दिया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की।

    आरोप है कि वह अक्सर नशे में धुत रहते हैं। बच्चों व अभिभावकों से अभद्र भाषा का प्रयाेग किया जाता है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित वीडियो थाना खरेला के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव निवासी रमेशचंद्र यहां पर प्रधानाध्यापक हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह स्कूल में ही रहते हैं और शराब के नशे में अक्सर नजर आते हैं।

    सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    उनकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर ग्रामीण दो दिन पहले 8 जुलाई को स्कूल में छुट्टी होने के बाद पहुंचे। आरोप है कि दोपहर बाद करीब 4 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर कक्षा की बेंच में लेटे मिले। एलइडी पर अश्लील भाेजपुरी गाना चल रहा था।

    कई बार आवाज देकर उन्हें उठाने का प्रयास किया गया।, लेकिन वह नहीं उठे। इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। शिक्षक स्कूल में बच्चों के सामने भी अंडरवियर और तौलिया में घूमते रहते हैं। अभद्र भाषा और गाली-गलौज की जाती है।

    खबरें और भी

    बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

    बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उधर शिक्षक रमेशचंद्र का कहना है कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है और वह कभी कभार यहां रुकते भी हैं। टीवी लगी है तो बच्चों के घर जाने के बाद इसे चला लेते हैं। पांच मई को वह हादसे में घायल हो गए थे और पैर में चोट आने की वजह से दर्द रहता है, इस पर वह बेंच पर लेट गए थे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में ब्रजेश पाठक ने 31 शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं टीचर