Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये है UP का सरकारी स्कूल; महोबा में नशे में धुत गुरुजी स्मार्ट क्लास में अश्लील भोजपुरी गाना लगा सो गए, पहुंच गए गांव वाले

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:42 PM (IST)

    महोबा के टिकरी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्मार्ट क्लास में अश्लील भोजपुरी गाना चलाने और नशे में धुत होकर सोने के आरोप में निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

    क्लास में गााना लगाकर सोता हेडमास्टर। वीडियो ग्रैब

    क्लास में गााना लगाकर सोता हेडमास्टर। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. महोबा प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना चलाया।

    2. नशे में धुत होकर बेंच पर सोए मिले प्रधानाध्यापक।

    3. ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए ने किया निलंबित।

    जागरण संवाददाता, महोबा। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास की एलइडी पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाया और बेंच पर ही सो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर इसे प्रचलित कर दिया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। आरोप है कि वह अक्सर नशे में धुत रहते हैं। बच्चों व अभिभावकों से अभद्र भाषा का प्रयाेग किया जाता है। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित वीडियो थाना खरेला के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव निवासी रमेशचंद्र यहां पर प्रधानाध्यापक हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह स्कूल में ही रहते हैं और शराब के नशे में अक्सर नजर आते हैं। उनकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर ग्रामीण दो दिन पहले 8 जुलाई को स्कूल में छुट्टी होने के बाद पहुंचे।

    आरोप है कि दोपहर बाद करीब 4 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर कक्षा की बेंच में लेटे मिले। एलइडी पर अश्लील भाेजपुरी गाना चल रहा था। कई बार आवाज देकर उन्हें उठाने का प्रयास किया गया।, लेकिन वह नहीं उठे। इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की। शिक्षक स्कूल में बच्चों के सामने भी अंडरवियर और तौलिया में घूमते रहते हैं। अभद्र भाषा और गाली-गलौज की जाती है।

    बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि शिक्षक को निलंबित कर अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

    उधर शिक्षक रमेशचंद्र का कहना है कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है और वह कभी कभार यहां रुकते भी हैं। टीवी लगी है तो बच्चों के घर जाने के बाद इसे चला लेते हैं। पांच मई को वह हादसे में घायल हो गए थे और पैर में चोट आने की वजह से दर्द रहता है, इस पर वह बेंच पर लेट गए थे।

    खबरें और भी