विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो गया बैंक खाता, महोबा में क्रशर स्टोर कीपर से 5.79 लाख की साइबर ठगी

Published: Sun, 23 Aug 2026 02:21 PM (IST)

महोबा में एक क्रशर के स्टोर कीपर के मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 5.79 लाख रुपये गायब हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, महोबा। अनजान कॉलर ने क्रशर के स्टोर कीपर के माेबाइल पर एक लिंक भेजा और इस पर क्लिक करते ही उसके खाते से 5,79017 की धनराशि खाते से गायब हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बिहार के थाना मधेप के ग्राम मधेपुर पश्चिमी निवासी मोहनानंद चौधरी ने बताया कि वह थाना कबरई के ग्राम उटिया स्थित पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर क्रशर में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। वह 10 जुलाई की शाम करीब चार बजे बिहार से कानपुर ट्रेन से आया। इसके बाद कबरई जाने वाली बस में बैठ गया।

तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो अलग-अलग नंबरों से उसे दो बार फोन किया। पहली बार में उसने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता बंद हो गया है और इसे शुरू कराने के लिए कुछ जानकारी देनी होगी। लेकिन उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके बाद उसने दूसरे नंबर से एक मैसेज भेजा और इसमें क्लिक करते ही फोन हैक हाे गया। महोबा के हमीरपुर चुंगी पहुंचने पर उसने आईसीआईसीआई बैंक शाखा झंझारपुर बिहार में संचालित अपना खाता चेक किया तो पता चला कि इससे 500017.70 रुपये कट चुके थे।

यह भी पढ़ें- महोबा में छात्रों से बदसलूकी पर बड़ी कार्रवाई, शहर कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इसके बाद वह काम पर उटिया चला गया। तीन से चार दिन बाद उसे पता चला कि क्रेडिट कार्ड से भी 10 जुलाई को 49000 व 11 को 30 हजार रुपये कट चुके थे। पीड़ित ने सूचना थाना कबरई में दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।