चित्रकूट धाम कर्वी में ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, 15 से 17 मई तक आयोजन
चित्रकूट धाम कर्वी में 15 से 17 मई तक लगने वाले ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को मेले में आने-जाने ...और पढ़ें

चित्रकूट धाम कर्वी में ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, महोबा। चित्रकूट धाम कर्वी में 15 से 17 मई तक ज्येष्ठ अमावस्या मेले को लेकर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। इसके लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ट्रेन चलाई जाएगी। जो झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 पर रवाना होगी। ओरछा, निवाड़ी, टेहरका, मऊरानीपुर, बेलाताल व कुलपहाड़ होते हुए यह दोपहर डेढ़ बजे महोबा व इसके बाद शाम 5:45 पर चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी।
वहां से यह शाम 7:25 पर वापसी होगी। वहीं 15 से 17 मई तक दूसरी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जो झांसी रेलवे स्टेशन से रात्रि 8:10 बजे चलेगी और ओरछा, रोरा, हरपालपुर, घुटई व महोबा होते हुए यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे होगा।
बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक आवश्यकतानुसार विस्तारीकृत किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने की दशा में एक अतिरिक्त रैक कानपुर स्टेशन पर स्टैंडबाई मोड में तैयार रखा जाएगा, जिसको कानपुर-चित्रकूट के मध्य आवश्यकतानुसार संचालित किया जाएगा।