विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में नहाते समय डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, उर्मिल बांध में उतराते मिले दोनों के शव

Published: Fri, 01 May 2026 09:46 AM (IST)

महोबा में घर से लापता चाचा-भतीजे के शव उर्मिल बांध के डूब क्षेत्र में तैरते मिले। पुलिस ने शवों को ...और पढ़ें

महोबा में नहाते समय डूबने से चाचा-भतीजे की मौत।

महोबा में नहाते समय डूबने से चाचा-भतीजे की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महोबा। घर से लापता चाचा भतीजे के उर्मिल बांध के डूब क्षेत्र में शव उतराते मिले। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से स्वजन बदहवास हैं।

थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम कुल्लाई पहाड़िया पुरानी बस्ती स्थित गोशाला के पास के निवासी घुमंतु जाति (कुचबंदिया) के आठ वर्षीय रितेश, उसकी बहन चार वर्षीय प्राची व रिश्ते के चाचा 10 वर्षीय आर्यन गुरुवार की शाम घर से गायब हो गए।

काफी देर तक जब तीनों लौटकर न आए तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। रात्रि करीब 10 बजे प्राची कपड़े लेकर घर आई और उसने बताया कि दोनों लोग उर्मिल बांध के डूबे क्षेत्र में नहा रहे थे और डूब गए। यह देखकर वह सहम गई और काफी देर तक वहीं बैठी रही।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 9.16.16 AM (1)

स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू हुआ। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सुबह फिर से टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल और सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी बधाई, बुद्ध के संदेशों को बताया प्रासंगिक

शुक्रवार की सुबह छह बजे दोनों के शव उतराते मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। दिवंगत के स्वजन फेरी लगाने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह ने बताया कि नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।