आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसा, टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; तीन घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 87 के पास होंडा सिटी कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार मां, पिता, ...और पढ़ें
-1785335364985_m.webp)
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त होंडा सिटी कार।
संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही होंडा सिटी कार का टायर माइलस्टोन 87 पर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इससे अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में कार सवार सवार मां, पिता, बेटा व श्वान गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा कर्मी एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद के जीएमटी क्राॅसिंग निवासी संजय चोपड़ा कार से अपने पिता के शांति पाठ के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार की सुबह लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे करीब उनकी कार जैसे ही माइलस्टोन 87 पर पहुंची तभी कार का अगले पहिए का टायर फट गया।
इससे कार डिवाइडर से टकराकर चार बार पलटी। इससे कार सवार संजय चोपड़ा, पत्नी आरती चोपड़ा, बेटा आदित्य चोपड़ा और एक पालतू कुत्ता घायल हो गए। हालांकि एयर बैग खुलने के कारण चोटें अधिक गंभीर नहीं हैं।
यूपीडा अधिकारी व थाना पुलिस ने घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। कुत्ते की पशु अस्पताल में सर्जरी कराई गई है। थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक कैलाश बाबू ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।