Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग ने बंगाल में ममता बनर्जी को हराया, जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आरोप

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:07 PM (IST)

    जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने करहल में सम्राट अशोक स्तंभ के अनावरण के दौरान कहा कि चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव में धांधली कर ममता बनर्जी को हराया। उ ...और पढ़ें

    बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता

    बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, करहल क्षेत्र के गांव नाममई में शनिवार को सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण करने के लिए पहुंचे जौनपुर सांसद एवं जन अधिकारी पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार का ठींकरा चुनाव आयोग पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बंगाल के चुनाव में धांधली हुई है। ममता बनर्जी को हराया गया है। चुनाव आयाेग ने खुलकर धांधली कराई है।

    गांव नानमई में अशोक स्तंभ का अनावरण करने पहुंचे थे जौनपुर सांसद ने दिया बयान

    सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन के बारे में तो सपा नेता ही स्पष्ट बता सकते हैं। मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। जनगणना पर बात रखते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो स्वगणना ही हो रही है। इसमें जाति का कालम ही नहीं है, जबकि लोगों की मांग जाति आधारित जनगणना की रही है।

    केंद्र और प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष

    सांसद ने कहा, कि यदि सरकार आरक्षण देना चाहती है तो जातीय आधार पर दे। केंद्र और प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दे रही है। यदि वास्तव में बेरोजगारी दूर करनी है तो नियमित रोजगार बांटने चाहिए। इससे पूर्व ग्राम प्रधान राजेश शाक्य व अन्य ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अंकित शाक्य, प्रवेश कुमार, अनोज कुमार, मनोज, विकास आढ़तिया, कुलदीप शाक्य, जय कुमार, गुड्डू, अनुराग, मनोज आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? योगी कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, खैर से बने MLA; राजनीतिक सफर और भाजपा की रणनीति

    खबरें और भी