यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में समझौता खत्म; करहल उप चुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ेगी परेशानी! नगीना सांसद चंद्रशेखर की पार्टी ने किया ये ऐलान
UP Political News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद यहां उप चुनाव होना है। अभी उप चुनाव की तार ...और पढ़ें

HighLights
- करहल में प्रत्याशी उतारेगी आजाद समाज पार्टी
- सपा मुखिया ने दिया है करहल से इस्तीफा
संसू, जागरण. बरनाहल/मैनपुरी। नगीना से चंद्रशेखर की जीत के बाद अब आजाद समाज पार्टी मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के उप चुनाव में अपना दम दिखाएगी। रविवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास आंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की गांव चलो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश सचिव आलोक यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों और धर्मों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग एक होकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि करहल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर राहुल सिंह, सतेन्द्र सिंह, आदित्य कुमार, नौशाद अली, अमरदीप, संजीव कुमार, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रर्हे।
उप चुनाव में वोटर्स पार्टी भी उतारेगी प्रत्याशी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां होने वाले उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष सादेश अली मसीह ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा सीट पर होने पर वाले उप चुनाव में उनकी पार्टी भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: आसमान से बरस रही आग-यूपी में मानसून का इंतजार, मौसम विभाग ने जारी की इन जिलों में लू की चेतावनी
ये भी पढ़ेंः ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु: भोग में विशेष ठंडाई और शरबत के साथ खरबूजा अर्पित
सपा सेक्टर प्रभारी ने दिया इस्तीफा
मैनपुरी नगर के मुहल्ला छपट्टी निवासी और सपा के सेक्टर प्रभारी ने तीन बूथ अध्यक्ष के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह चार सालों से लगातार पार्टी के हित में पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य कर रहे। कुछ दबंग लोगों द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित कर धमकियां मिलने के बाद न्याय के लिए वह इधर से उधर भटक रहे हैं। गुहार लगाने के बाद भी कोई जन प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता और सेक्टर प्रभारी के पद से इस्तीफा सांसद, जिलाध्यक्ष को भेज दिया। उनके साथ बूथ अध्यक्ष संजय जाटव, राजीव जाटव और ग्याप्रसाद ने भी पार्टी छोड़ दी है।