Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोककर महिलाओं को हक से वंचित किया: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी में परशुराम शोभायात्रा के दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में संशोधन विधेयक लाकर आगामी आम चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण देते हुए विशेष सत्र बुलाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने दुरभसंधि रचते हुए नारी शक्ति के हक पर डाका डालने का काम किया। यह बातें उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर में निकाली गई परशुराम शोभायात्रा में शामिल होने से पहले व्यक्त किए।

    ट्रांजिट हाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के बाद से कई सरकारें आईं और गईं। महिला अधिकारों की चर्चा तो हुई लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने को कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अब केंद्र सरकार ने पहल की तो विपक्षी पार्टियों ने इस विधेयक को संसद में पारित नहीं होने दिया।

    तरह-तरह के कुतर्क करते हुए विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को अधिकारों से वंचित किया है। आने वाले चुनावों में महिलाएं विपक्षी पार्टियों को आईना दिखा देंगी। आज देश की बेटियां हर काम में आगे हैं। राजनीति में भी इनकी सक्रिय भागेदारी को देखते हुए पीएम माेदी द्वारा लाए गए विधेयक को विपक्षियों ने पारित नहीं होने दिया।

    जिला अस्पताल में कार्डियोलाजिस्ट न होने और जनपद में मेडिकल कालेज न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों ही समस्याओं का समाधान होगा।

    वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पैक्स फेड अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, अनुजेश यादव, गोविंद सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक अशोक चौहान, प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी