Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक के बाद एक फिसलती चली गईं बाइकें, इटावा-मैनपुरी रोड पर फैला टैंकर से केमिकल; कराई गई धुलाई

    By Badrul Hasan Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:39 PM (IST)

    करहल (मैनपुरी) में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर एक केमिकल टैंकर से रिसाव के कारण सड़क पर चिकनाई फैल गई। इससे कई बाइक सवार और पैदल यात्री फिसलकर चोटिल हो गए। ...और पढ़ें

    इटावा मैनपुरी रोड की सफाई करती फायर ब्रिगेड की टीम।

    इटावा मैनपुरी रोड की सफाई करती फायर ब्रिगेड की टीम।

    HighLights

    1. कई बाइक सवार और पैदल यात्री फिसलकर चोटिल हुए।

    2. फायर ब्रिगेड ने सड़क साफ कर यातायात बहाल किया।

    संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी)। इटावा मैनपुरी मार्ग पर वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार सुबह एक के बाद एक कई बाइक सवार फिसलकर चुटैल हो गए। पैदल चलने वाले लोग भी गिरने से बचे।

    दरअसल गेस्ट हाउस के पास मोड़ पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया। इसके चलते उसके टैंक का अचानक ढक्कन खुल गया और केमिकल सड़क पर फैल गया। इससे कई दोपहिया वाहन चालक व राहगीर फिसलते रहे। फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल को साफ कराया।

    शुक्रवार की सुबह 10 बजे करीब वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास इटावा से मैनपुरी की ओर जा रहा केमिकल टैंकर का ढक्कन खुल गया। इससे टैंक में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया। केमिकल में चिकनाई होने के कारण इससे गुजर रहे बाइक सवार और राहगीर फिसलने लगे। इसके चलते वह मामूली रूप से चोटिल भी हो गए।

    इससे सुरक्षित आवागमन की परेशानी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच सड़क पर फैले केमिकल को हटाने के लिए पानी से धुलाई की। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सफाई होने के बाद आवागमन सुचारू हुआ।