Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम का विजन नहीं... भाजपा सरकार में राम मंदिर का चंदा भी सुरक्षित नहीं; शिवपाल सिह यादव ने बीजेपी पर कसे तंज

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:38 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कानून व्यवस्था की विफलता, महंगाई और मुख्यमंत्री के विजन की कमी पर भी सवाल उठाए और अखिलेश यादव के प ...और पढ़ें

    शिवपाल सिंह यादव

    शिवपाल सिंह यादव

    HighLights

    1. शिवपाल यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी पर भाजपा को घेरा।

    2. कहा, भाजपा सरकार में मंदिर का चंदा भी सुरक्षित नहीं।

    3. कानून व्यवस्था ध्वस्त, महंगाई बढ़ी, विकास कार्य रुके।

    संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने शुक्रवार को राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में तो मंदिर का चंदा तक सुरक्षित नहीं है। मंदिर से चंदा चोरी चला जाना बेहद गंभीर प्रकरण है।

    हर मोर्चे पर विफल रही सरकार

    शिवपाल सिंह यादव कस्बा में एक परिवार के यहां शोक संवेदना जताने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये तो सबसे बड़े अधर्मी हैं जो राम मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे। भले भाजपा की सरकार दावे करे, लेकिन सभी मोर्चे पर विफल रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। महंगाई के कारण सामान्य परिवार का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।

    यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी

    कोई विजन नहीं है

    पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है। तभी तो एक्सप्रेसवे के पास बनी हवेलिया मंडी का कार्य अधूरा पड़ा है। अखिलेश यादव का सपना था सभी किसानों को उपज का सही दाम मिले। इसके लिए एक्सप्रेसवे के किनारे मंडियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अब भाजपा सरकार में काम बंद पड़ा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 703 करोड़ से बनेंगे छह नए बाईपास! इगलास-हाथरस, एटा और कासगंज शहर में जाम से मिलेगी मुक्ति

    इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डा. रामकुमार यादव, रामनारायण बाथम, महेश बाबू, राजा बाबू आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी